रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिवीजन की संस्थान के स्टॉंफ क्लब हाल में 2018-19 से एलकेमिस्ट अवार्ड की शुरुआत की गई है। इसका उद्घाटन इकाई प्रमुख आर के सितानी, मानव संसाधन प्रमुख संजय सिंह, कारखाना तकनीकि प्रमुख रवि उप्पल, लेखा एवं वित्त प्रमुख एचके पांडा एवं आरके पाठक वरिष्ठ महाप्रबंधक (पावर) ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इकाई प्रमुख आरके सितानी ने बताया कि संस्थान की उन्नति सभी विभागों व उसमें कार्यरत सभी कर्मचारियों के सहयोग एवं सहभागिता से ही संभव हो पाता है। इस अवार्ड के तहत एकल एवं समूह के विभिन्न रूपों में एवार्ड का प्रावधान किया गया है। इसमें थिम बेस्ड मैनुफैक्चरिंग एक्सिलेंस अवार्ड, सेल्स एवं मार्केटिंग एक्सिलेंस अवार्ड, सस्टेनेबिलिटी अवार्ड आदि शामिल हैं। बताया कि सभी अवार्ड कर्मचारियों के प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए सुनहरा अवसर है। अवार्ड का आकलन लोकल प्रबंधन के बाद बिजनेस एवल्युशन कमेटी मुंबई करेें। विजेताओं को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में माह फरवरी के प्रथम सप्ताह में पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन असीम दत्ता सहायक महा प्रबंधक एचआर ने किया। समापन पर संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख संजय सिंह, निमिशा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।