फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना ने समता और शिक्षा की जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। महामना मालवीय मिशन के बनवासी छात्रावास में मंगलवार को महामना मदनमोहन मालवीय जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि मालवीय मिशन वाराणसी के अध्यक्ष सुभाषचंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मालवीय मिशन अनपरा को एक लाख रुपये का चेक प्रदान करते हुए, आगे भी निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वाराणसी शहर इकाई के सचिव एवं विशिष्ट अतिथि हर्ष सिंह, मालवीय मिशन अनपरा के प्रबंधक एके राय, उपाध्यक्ष जीके मिश्रा उपमहाप्रबंधक, चंडी प्रसाद मिश्रा महाप्रबंधक अनपरा ‘डी‘ और अनपरा ए परियोजना के इं. आरपी सक्सेना ने महामना के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने समता और शिक्षा की जो ज्योति जलाई वह सदैव जलती रहेगी। इस दौरान महामना मालवीय मिशन के मेधावियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। लैंको अनपरा की तरफ से यहां के छात्रों को 50 कंबल, मालवीय मिशन की तरफ से 50 स्वेटर, ज्योतिपुंज महिला मंडल अनपरा की तरफ से 50 स्कूली बैग, लायंस क्लब रेणुसागर की तरफ से 50 कापी-50 पेन, लायनेस क्लब रेनूसागर की तरफ से छात्रो को 50 ऊनी टोपी- 50 मोजे वितरित किए गए। मिशन के अनपरा सचिव डीके सिंह ने आय-व्यय और किए गए कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अधीक्षण अभियंता मंधीर कुमार, हनुमान प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें