फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों की समाज की मुख्य धारा में लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासियों को समाज की मुख्य धारा में लाएं
विज्ञापन

मालोघाट गुरु कृपा आश्रम में हुआ वनवासी सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
रेणुकूट। हाथीनाला थाना क्षेत्र के मालोघाट में स्थित गुरुकृपा आश्रम पर बनवासी सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में लोक कलाकारों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। यहां आश्रम के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने आश्रम के विगत वर्षों के कार्यो का लेखा जोखा रखा।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि वनवासी समाज के तीस बच्चों की शिक्षा दीक्षा तथा रहने खाने की व्यवस्था आश्रम सबके सहयोग कर रहा। मुख्य अतिथि कृपा प्रसाद ने सनातन संस्कृति और वनवासी समाज के लिये सभी से अपील कर कहा कि आप लोग इनकी सेवा करें। जिस प्रकार भगवान राम ने वनवासी समाज के लिए समरसता दिखाई, उसी प्रकार हम सभी को वनवासियों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने आश्रम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे वनवासी सम्मेलन होते रहने चाहिए, जिससे इन्हें भी समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके। आश्रम के टस्ट्री नवीन चंद्र पांडेय ने अतिथियों का आभार जताया। यहां नगर पंचायत रेणुकूट के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, मनोज पांडेय, जीआईसी पिपरी के प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र, प्रवीन दूबे, मनोज बाबा, सभासद सुजीत सिंह, अजीत गुप्ता, सुरेश चौरसिया, आकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें