फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की हड़ताल ने ठप किया क्रय केंद्रों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। साधन सहकारी समितियों के सचिव एवं खाद्य विपणन विभाग के निरीक्षक और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से धान क्रय केंद्रों का संचालन ठप हो गया है। सरकारी रिकर्ड में एक नवंबर से क्रय केंद्र चालू हो चुके हैं लेकिन अब तक एक भी छटांक धान की खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 55 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकारी रिकार्ड में सभी केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक एक छटांक धान की खरीद नहीं हो सकी है। इसका मुख्य का कारण दो नवंबर से साधन सहकारी समितियों के सचिव और पांच नवंबर से खाद्य विपणन विभाग के निरीक्षक, वरिष्ठ निरीक्षक का प्रदेश व्यापी पर हड़ताल पर चले जाना है। कर्मियों के कामकाज न करने से धान खरीद पर असर पड़ रहा है। कई केंद्रों पर से किसान धान वापस ले जाकर औने-पौने दाम पर दुकानदारों के यहां धान बेचना शुरू कर दिया है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से धान की खरीद प्रभावित हो रही है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें