रेणुकूट। ग्रासिम केमिकल डिविजन रेणुकूट की ओर से मंगलवार को खैराही गांव में नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें एक हजार लोगों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। 250 मरीजों को चश्मा भी वितरित किया गया। संस्थान के इकाई प्रमुख आर के सितानी व मानव संसाधन प्रमुख संजय कुमार सिंह के देखरेख में लगे शिविर में लोगों को आंख के बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में दैनिक दिनचर्या में होने वाले सीजनल बुखार, सर्दी, जुकाम जैसे मरीजों का भी स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और दवाएं बांटी गईं। 570 मरीजों को लाभांवित किया गया। संस्थान के सीएमओ अनिल कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में ऑंख तकनीशियन एके गुप्ता व होमियोपैथिक डॉ. एसके मिश्रा एवं संस्थान के ग्रामीण विकास अधिकारी अमर सिंह ने कैैंप में अहम भूमिका निभाया। इस मौके पर हरी प्रसाद, शिव प्रसाद, रामाशीष कुशवाहा, शेषनाथ तिवारी, दिनेश जायसवाल, छोटकी देवी, नन्हकी देवी, जवाहर लाल पांडेय, मोहरी देवी मौजूद रहीं।