फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना खदान क्षेत्र से 90 लीटर चोरी के डीजल एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीना खदान क्षेत्र में सोमवार की रात्रि सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने एक बोलेरो जीप में तीन जरकीन में रखे 90 लीटर डीजल के साथ जीप चालक को धर दबोचा। सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपी को मय जीप पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बीना परियोजना के सुरक्षा अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात्रि एक बोलेरो रात्रि लगभग 12:30 बजे लाइट वेहिकल एरिया में खड़ी थी। सुरक्षा विभाग के गश्तीदल ने संदेह होने पर जब जीप की तलाशी ली तो जीप में रखे 15 लीटर की तीन जरकीन व एक में 35 लीटर डीजल पाया गया साथ ही दो मीटर पाईप भी गाड़ी से बरामद हुआ। वाहन के चालक अनिल कुमार यादव से जब इस संबंध में पूछताछ की गयी तो वह बगली झांकने लगा। सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपी को जीप सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। वाहन खदान क्षेत्र के ड्रग लाईन सेक्सन में चलती थी। बीना परियोजना के ही एक कर्मचारी के रिश्तेदार की उक्त जीप बतायी जा रही है। विदित हो कि बीना, कृष्णशिला, खडिय़ा, ककरी, झिगुरदह आदि परियोजनाओं में डीजल चोरी आम बात है। सूत्रों की माने तो प्रतिदिन 5 से 10 हजार लीटर डीजल प्रतिदिन एनसीएल की मशीनों से चुराया जाता है। जिसमेें सुरक्षा कर्मचारियों व पुलिस की मिलीभगत रहती है। डीजल माफिया सुनियोजित ढंग से डीजल के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें