फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों, क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। अनपरा व ओबरा को तहसील बनाकर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर पिपरी स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर में वकीलों और क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यहां एसडीएम के प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में आए भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा अब तक दुद्धी को जिला नहीं बनाया जा सका। दुद्धी को जिला बनाकर ही अति पिछड़े दक्षिणांचल क्षेत्र का विकास संभव है। आजादी के 70 साल बाद भी क्षेत्र के तमाम गांव विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ सके हैं। क्षेत्र के आदिवासियों को अपने कार्य के लिए काफी लंबी दूरी तय करके के जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाने के संबंध में अपनी अपनी बातें रखी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस दौरान महेंद्र जायसवाल, जयचंद झा, अरविंद यादव, अंजनी यादव, महीप प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, रितेश सिंह, त्रिभुवन मौर्य, संजय तिवारी, मनोज श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें