फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में 227 विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में 28 अक्तूबर को होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल के 120 और इंटर के 107 कुल 227 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल वाले सभी विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। जो ई-मेल से एडमिट कार्ड नहीं लोड कर पा रहे हैं, वह लिंक द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//222.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व/ड्डह्लह्वद्य-द्वड्डद्धद्गह्यद्ध2ड्डह्म्द्ब-ष्द्धद्धड्डह्लह्म्ड्ड1ह्म्द्बह्लह्लद्ब-2018 पर जाकर एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। आधे घंटे पहले उन्हें कक्ष में प्रवेश दे दिया जाएगा। तय समय पर प्रश्नपत्र वितरण कर परीक्षा शुरू की जाएगी। बताया कि परीक्षा का समय 90 मिनट रखा गया है। सुबह 11 बजे से परीक्षा ली जाएगी। जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें