फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकारों से ्राए कार्यों का नहीं हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रेणुकूट। रिहंद बांध सिविल खंड के संविदाकारों ने अपनी समस्याओं के संबंध में अधिशासी अभियंता को पत्र देकर इसके निस्तारण की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता को दिए पत्र में संविदाकारों ने लिखा है कि कई वर्षों से सभी संविदाकार काम कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि संविदाकारों से कराए गए कई कार्यों का भुगतान वर्ष 2011 से ही नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम की ओर से धन उपलब्ध कराने के बाद भी पूर्व के कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। निविदा के तहत पूर्ण हुए कार्यों का सत्यापन जल विद्युत निगम समयानुसार नहीं कराता है। निविदा प्रक्रिया भी संबंधित अधिकारी मनमाने तरीके से काम करते हैं। संविदाकार बीएस कलसी, नवल कुमार सिंह, अमर सिंह, एसके सिंह, राजकुमार, पंकज श्रीवास्तव, नंदलाल वर्मा, मोहम्मद असलम, सुरेश कुमार, कलसी, जयराम सिंह, कुबेर सिंह ने 12 अक्तूबर तक समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। चेताया कि ऐसा नहीं होने पर 15 अक्तूबर से अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से बेमियादी अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें