ओबरा। जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में ओबरा गोल्ड कप जिला चैंपियनशिप के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला सीआईएसएफ बनाम गुरमा के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। मैच के अंतिम मिनट में गुरमा के घनश्याम ने विनिंग गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। गुरमा ने यह मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गुरमा के हरफनमौला खिलाड़ी प्रिंस को दिया गया। दूसरा मैच चोपन बनाम गांधी मैदान ओबरा के बीच खेला गया। चोपन की ओर सतीश यादव ने एक गोल कर चोपन को जीत दिलाई। इस मैच का मैन ऑफ द मैच चोपन के सतीश को दिया गया। मैच रेफरी अवधेश सिंह, मुकेश तिवारी, अरविंद यादव तथा लाइन मैन सलमान और शमशाद, हिमांशुु यादव रहे। कमेंट्रेटर संकट मोचन झा रहे। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अहमद खान नूर ने बताया कि बुधवार को बैढन बनाम चोपन और चुनार बनाम अनपरा के बीच मैच खेला जाएगा।