सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दो अक्टूबर तक उनके जीवनी एवं सिद्धांतों पर आधारित कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की गई। विभिन्न जगहों पर इसको लेकर होने वाली बैठकों के लिए पदाधिकारियों को नामित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की भावनाओं के अनुरूप पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे सप्ताह पर तन, मन, धन से लगे रहेंगे। सबको जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। महात्मा अहिंसा के पूजारी थे। इसलिए दो अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। हम बापू के सत्य, अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने दी जाएगी। सभी नगरों व ब्लॉकों में प्रभात फेरी करके जन-जन में संदेश देंगे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि दो अक्टूबर के कार्यक्रम को आदर्श बनाया जाएगा। इसको लेकर रणनीति तय की गई है। उसके अनुरूप मिलकर एवं अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनावें। बैठक में ईश्वरी नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, लवकुश केशरी, लालजी तिवारी, दयाराम बैसवार, सुशील पाठक, नूरउद्दीन खां, कन्हैया पांडेय, कर्मराज सिंह, सुनीता तिवारी, विनयकांत चौबे मौजूद रहे।