फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की तैयारियां समुचित ढंग से करते हुए अभियान को सफल बनाया जाए। यह निर्देश शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्ट्रेट में कही। उन्होंने बताया कि एक से 15 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का आगाज किया गया है। संचारी रोग बहुत तेजी से बढ़ता है। जिसको नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। अपने आस-पास साफ सफाई, कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान की बैठक 27 सितंबर को करा ली जाए। कार्य योजना 28 सितंबर तक हर हाल में तैयार कर ली जाए। यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारियों को 29 सितंबर तक कार्य योजना उपलब्ध कराते हुए एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया जाए। पखवाड़े के दौरान पडने वाले सभी शनिवार को साप्ताहिक रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस मौके पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें