फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साम्प्रदायिकता फैलाने के प्रयास की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। बजरंग दल की बैठक गुरुवार को जिला संयोजक राजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रेम कुटीर आश्रम में हुई। इसमें चोपन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बगैर अनुमति के मजार का निर्माण कराने और फिर उसे गिरा देने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिले की स्वच्छ हवा में सांप्रदायिक जहर किसके इशारे पर घोलने का अपवित्र प्रयास किया गया यह जांच का विषय है। बैठक का संचालन प्रसून मोदनवाल ने किया। यहां प्रशांत कुमार, सुशील राज, अमरेश सिंह, रामआसरे पटेल, विजेंद्र रौनियार, देवेंद्र नाथ, जय प्रकाश सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बजरंग दल ने जताई चिंता
ओबरा। बजरंग दल प्रखंड की बैठक प्रखंड संयोजक विजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। इसमें विहिप के प्रखंड मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि चोपन में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बगैर अनुमति के मजार का निर्माण करना चिंता का विषय है। यह जांच का भी विषय है। जिला प्रशासन ने इस पर रोक नहीं लगाया तो गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। संचालन जिला मंत्री कमलेश दूबे ने किया। इस दौरान विशाल गुप्ता, भीम राय, शिव शंकर गुप्ता, निशांत, रज्जिन, विरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें