फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ शाखा रेणुसागर की बैठक सोमवार को हुई। इसमें श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि ऊर्जांचल में श्रमिकों की समस्याओं का निदान का निदान नहीं किया जा रहा है। श्रमिक समस्याओं को लेकर संगठन 30 अक्टूबर को लखनऊ में रैली कर ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। ऊर्जा की राजधानी में श्रमिकों की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। श्रमिकों को न तो न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है और न ही श्रम नियमों का पालन किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों में असंतोष गहरा गया है। कहा कि 27 सितंबर को श्रम दिवस, 28 अगस्त पौधरोपण, 14 अक्टूबर को दन्तोपंत ठेगडी जी का समरसता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दशाराम यादव व संचालन इकाई के मंत्री मनोज कुमार कान्दू ने की। यहां अरुण कुमार दूबे, यशपाल, सदानंद उपाध्याय, राममिलन यादव, रमाशंकर दूबे, राजेश यादव, अरविंद, राकेश बैसवार, संतोष, राम नायक, गणेश राम, राम ललित वैश्य, जितेंद्र जायसवाल, अभिषेक बरनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें