फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासियों का हो रहा चहुंमुखी विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सेवा कुंज चपकी परिसर में सोमवार को सेवा समर्पण संस्थान की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत मनोज ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों, वनवासियों का चहुंमुखी विकास कराना है। वनवासी समाज सड़क से लेकर संसद तक अपनी बातों को स्वंय के माध्यम से रखना शुरू कर दिया है। सेवा समर्पण संस्थान के संगठन मंत्री आनंद ने कहा कि संस्थान रक्षाबंधन का पर्व प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर मनाएगा। संस्थान के अध्यक्ष श्रीराम पाठक ने की संस्तूति पर जिला व विभाग कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन मंत्री रहे श्रवण कुमार को मुक्त करते हुए उनके स्थान पर मिर्जापुर जिले संगठन मंत्री शिव प्रसाद की घोषणा की गई। संचालन आलोक चतुर्वेदी ने किया। यहां सीताराम, रविंद्र, दूधनाथ कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें