फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज गेट पर 26वें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। दस सूत्री मांगों को लेकर छात्रों का डिग्री कालेज गेट पर धरना रविवार को 26वें दिन भी जारी रहा। यहां छात्र नेता मुकेश जायसवाल, राजेश कुमार यादव, प्रकाश, कारिमूल जमा अंसारी, हरज्योत सिंह मोंगा और राजू धरने पर बैठे। छात्र संघ के पूर्व महामंत्री पवन पटेल, पूर्व सभासद सुनील सिंह, दीपक विश्वकर्मा, पूर्व महामंत्री अजित कनौजिया, सुजीत ठाकुर, शुभम प्रजापति, महफूज खां, विपिन अग्रहरि, खुर्शीद अहमद ने उनका माल्यार्पण किया। कहा कि आश्वासन पत्र से नहीं, बल्कि उसे क्रियान्वयन से धरना स्थगित होगा। विद्यार्थियों के आंदोलन की प्रशासनिक अनदेखी चिंतनीय है। एक पखवारे से भारी बारिश के बीच आंदोलित छात्रों की वाजिब सभी दस सूत्री मांगों को अविलंब पूरा किया जाय। छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव ने कहा कि रिक्त पदों व मान्यता प्राप्त विषयों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति, वाई-फाई की व्यवस्था आदि मांगों पर कार्रवाई हो। यहां छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रदीप यादव, हर्ष जायसवाल, मनीष अग्रवाल, श्याम केशरी, अभिषेक, मुर्शिद, सर्वेश, अभिनेष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें