दुद्धी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के तहत ब्लॉक दुद्धी के विभिन्न गांवों में रविवार को 105 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिये गए। सामुदायिक भवन धरतीडोलवा, गोइठा एवं सदाबहार प्रेरणा महिला ग्राम संगठन बैरखड़ के कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में 35-35 महिलाओं का बैच बनाकर प्रमाण पत्र दिये गए। इन महिलाओं को पिछले 30 दिनों से नि:शुल्क सिलाई सेंटर संचालित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। 30 दिन प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आज रविवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीएपी जय कुमार जोशी के हाथों सभी 105 महिला प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षक को सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण किया गया।