घोरावल। क्षेत्र के मोराही गांव में शनिवार को खुखुड़ी की सब्जी खाने से दंपति समेत पांच लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने पीड़ितों को सीएचसी घोरावल भेजवाया। मोराही गांव निवासी रामअवध के परिजन घर के पास उगे खुखुड़ी तोड़कर सब्जी पका कर सेवन किया। खाने के करीब आधे घंटे बाद माला (16) पुत्री रामअवध, रामअवध (35) पुत्र पट्टर, धनपत्ती (65) पत्नी पट्टर, खुशबू(20) पत्नी संतोष, पूनम(14) पुत्री रामअवध को उल्टी, दस्त शुरू हो गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर मरीजों को अस्पताल भेजा। डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या ने बताया कि खुखुड़ी की सब्जी खाने से बीमार सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। खुखुड़ी की कई प्रजातियां होती हैं, जिनमें से कुछ हानिकारक किस्म की होती हैं। हानिकारक प्रजाति के खुखुड़ी का सेवन करने से बीमार हो गए थे।