फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाओं की जैविक खेती को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी । इंटेंसिव ब्लॉक दुद्धी के दुम्हान में समूह से जुड़कर महिलाओं द्वारा की जा रही जैविक खेती का मंगलवार को उपायुक्त स्वत: रोजगार करूणापति मिश्र ने निरीक्षण किया। उपायुक्त ने जैविक खेती की सराहना करते हुए महिलाओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

समूह से ऋण लेकर महिलाएं आय सृजक के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियों से जुड़ी हैं । उपायुक्त ने उनके क्रियाकलापों को देखा। दुर्गा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की महिला देवा देवी के खेत में श्रीविधि से लगे धान, किचन गार्डन, जैविक खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। महिलाओं से उनके अनुभव को जाना और प्रोत्साहित किया। महिलाओं ने बताया कि वे समूह से जुड़कर विभिन्न तरह के लाभ ले रही हैं। उपायुक्त ने ब्लाक कार्यालय में बैठक कर कर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान जयकुमार जोशी, उपेंद्र कुमार, यंग प्रोफेशनल राजेंद्र कुमार वैश्य, सूर्य प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें