सिंगरौली। मप्र शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवासरत बालक व बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण देने के लिए एक से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय तथा जिन विकासखंडों में खेल मैदान उपलब्ध है उन स्थानो में खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में बालीवॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, कराटे, फुबॉल, टेबिल टेनिस, ताईक्वांडो आदि खेलों के प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग के प्रशिक्षक, पीटीआई एवं खेल संघों के प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। शिविर में हिस्सा लेने वाले युवा विकासखंड स्तर पर ग्रामीण युवा समन्वयक व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।