फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट स्कूल की मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह ने बताया है कि कालोनी परिसर में वर्षों से प्रतीक्षित सीबीएसई आधारित इंटरमीडिएट स्कूल डीएवी के माध्यम से खोले जाने के लिए उत्पादन निगम के निदेशक मंडल से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। डीएवी से संपर्क कर यधाशीघ्र कक्षाओं का संचालन प्रारंभ करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। आशा है कि वर्तमान सत्र से कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह नगर के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। निगम मुख्यालय से आये आदेश के तहत शिक्षण सत्र 2018-19 में तीन सौ छात्रों के प्रवेश लेने की दशा में शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों के वेतन एवं भत्तों पर अनुमानित व्यय का विवरण निदेशक मंडल की 175वीं बैठक में प्रस्तुत किया गया। निदेशक मंडल ने डीएवी मैनेजिंग कमेटी के जरिए सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय खोलने के लिए एवं अनुमानित व्यय कंपनी अधिनियम 2013 की धारा-135 के तहत सीएसआर मद से कराने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। विद्यालय संचालन के लिए परिसर का पट्टा करार के स्थान पर किरायेदारी करार किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें