फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूलता मिला विववाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थानाक्षेत्र के नेवारी ग्राम पंचायत के टोला महम में गुरुवार को महिला फूलकुमारी 23 का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बभनी थानाक्षेत्र के रहने वाले छन्नू ने अपनी बेटी फूलकुमारी की शादी राजेंद भारती से की थी। बताया जाता है कि गुरुवार को पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। उसके बाद फूलमती का शव फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना पुलिस के साथ ही मायके वालों को दी गई। बभनी से उसके पिता छन्नू सीधे जुगैल थाने पहुंचे। पिता का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें