फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से युवकों को पीटकर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लखनवार गांव में मंगलवार को चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से युवकों की पिटाई करने के बाद उन्हें बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की चंगुल से युवकों को छुड़ा कर कब्जे मेें ले लिया। कोतवाली में उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

बीती रात एक व्यक्ति का धान चोरी हो गया। मंगलवार की अलसुबह ग्रामीणों ने धान चोरी करने के बारे में गोलबंद होकर घूम रहे चार युवकों को रोका तो वे भागने लगे। दौड़ाकर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। नाराज कुछ ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से युवकों की पिटाई करने के साथ ही उन्हें बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने नाराज ग्रामीणों को पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कराया। इसके बाद दोनों युवकों कोतवाली ले गए। यहां प्रभारी कोतवाल शमशेर यादव ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से धान चोरी करने के बारे में पूछताछ किया। युवकों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ ग्रामीणों ने उन्हें धान चोरी के मामले में प्रयास कर रहे है। उन लोगों ने धान की चोरी नहीं किया है। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान उनके द्वारा धान की चोरी करने की पुष्टि हुई तो उनके खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक किसी ने हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें