फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा)। अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट की बंद चल रही सातवीं इकाई को लेकर अभियंता संघ ने सोमवार को गेट मीटिंग की और किसी भी तरह की कार्रवाई होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनपरा डी परियोजना के इकाई सात में कार्यदायी संस्था बीएचईएल की कमियों के कारण बंद है। इकाई की क्षति के लिए उत्पादन निगम के निर्दोष अधिकारियों को दोषी माना जा रहा है। निगम प्रबंधन एवं बीएचईएल की लचर कार्यप्रणाली के चलते सारे कार्य बिना पूर्ण कराए मशीनों को लगातार चलाने के प्रयास किए गए। जिसकी वजह से सातवीं इकाई बंद हुई। कहा कि परियोजना पर स्थित निगम अभियंता समय-समय पर निगम के उच्च प्रबंधन एवं बीएचईएल को मौखिक एवं पत्र के माध्यम से इकाई के अपूर्ण कार्यों के संबंध में अवगत कराते रहे हैं। पर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 24 जनवरी को शासन द्वारा गठित जांच समिति भी निगम के अधिकारियों पर एक तरफा कार्रवाई करने के प्रयास में है। चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन द्वारा की जाने वाली उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को रोका नहीं गया तो हड़ताल पर भी जाने का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें