डाला। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षण संस्थानों के नाम पर जारी महिला सशक्तकिरण वूमेन पावर एवं बधाई पत्र चौकी प्रभारी ने गुरुवार को जय ज्योति इंटर कॉलेज डाला के प्रधानाचार्य अतुल कुमार पांडेय को सौंपकर सहभागिता निभाने की बात कही। कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं वूमेन पावर 1090 के माध्यम से लड़कियों, महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। बताया कि वूमेन पावर में कक्षा 11 एवं उसके ऊपर की छात्राओं का चयन करके उन्हें पावर एंजील बनाया जाता है, जिनको एसपीओ का दर्जा प्राप्त होता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशंसनीय है, हम सबको मिलकर इस पहल में संपूर्ण सहभागिता निभाने की आवश्यकता है।