फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची टीम कोलकाता को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाइडिल ग्राउंड पर चल रहे सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला रांची और कोलकाता टीम के बीच बुधवार को हुआ। इसमें रांची की टीम ने कोलकाता को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 29 दिसंबर को बलिया एवं कोलकाता के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

रांची की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर कुल 179 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें आलोक ने 51 गेदों पर 72 रन एवं प्रदीप ने 23 रन का योगदान दिया। रांची टीम के एहशाम ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं पुरूषोत्तम ने 26 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी के लिए उतरी रांची की टीम ने 24 ओवर में ही सात विकेट पर 180 रन बना लिया। जिसमें अखिल ने 50 गेदों पर 63 रन बनाए। कोलकाता के गेंदबाज भूपेंद्र ने 28 रन देकर दो विकेट एवं प्रदीप ने 31 रन देकर दो विकेट लिया। इस प्रकार से रांची की टीम ने तीन विकेट से कोलकाता को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। अंपायर की भूमिका राघवेंद्र एवं अंशु चौबे ने निभाई। स्कोरर काशीनाथ, कमेंटेटर अमित पांडेय एवं नवल वाजपेयी रहे। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार रांची के अखिल को सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिया। इस मौके पर संदीप सिंह, अश्वनी राय, आलोक सिंह, डॉ. एचपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें