फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से जुड़े कर्मी किसी की मेहमान नवाजी न स्वीकार करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय तृतीय को चुनाव से जुड़ी जानकारियां दी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) पीके उपाध्याय ने हिदायत दी कि मतदान से जुड़े कर्मी चुनावी व्यवस्था के दौरान किसी की मेहमान नवाजी न करें। मतदान से जुड़े कार्मिकगण निष्पक्ष रहने के साथ ही अपने कार्य एवं आचरण से भी निष्पक्ष दिखें। वे राज्य निर्वाचन आयोग के सीधा प्रतिनिधि के रूप में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिम्मेदार हैं। बिना किसी जोर-दबाव के पूरी ईमानदारी के साथ निष्पक्षता पूर्वक मतदान सम्पन्न करायें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान के लिए वोटर लिस्ट सहित कुछ सामानों को छोड़कर अधिकांश मतदान सामग्री पीठासीन अधिकारियों को मुहैया करायी जा रही है। पीठासीन अधिकारी मुहैया कराये जा रहे निर्वाचन से जुड़ी सामग्रियों का बेहतर तरीके से मिलान कर लें, ताकि पोलिंग पार्टियों के रवानगी के दिन 21 नवंबर को मतपत्र व मतपेटियों को प्राप्त करते हुए रवानगी में दिक्कत न हों। डीएम ने दिये जा रहे प्रशिक्षण को अच्छे से प्राप्त करने की नसीहत देते हुए दिये गये प्रशिक्षण की क्रास चेकिंग भी की। मतदान के दिन कार्य के दौरान आने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी दी और मतदान कार्मिकों से प्राप्त जवाब के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशिक्षण किसी कार्य को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने के लिए होता है और प्रशिक्षण से नई ऊर्जा का संचार भी होता है। प्रशिक्षण में जिले के 108 वार्डों व 08 अध्यक्ष पदों के लिए 162 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सीडीओ रामाश्रय, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक केबी सिंह, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें