फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडाल्को, रेणुकूट सेफ्टी इनोवेशन अवार्ड-2017 से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रेणुकूट)। आदित्य विक्रम बिड़ला समूह की अग्रणी अल्युमिनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट को व्यवसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय सेफ्टी इनोवेशन के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से सेफ्टी इनोवेशन अवार्ड-2017 से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त पुरस्कार के लिए देश की जानी-मानी 100 से भी अधिक कंपनियों ने आवेदन किया था। हिंडाल्को के महाप्रबंधक (फायर एवं सेफ्टी), जेएस तिवारी एवं प्रबंधक (फायर एवं सेफ्टी), वीके जोवारदार ने एक अगस्त को निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुति दी थी। इसके आधार पर हिंडाल्को, रेणुकूट को मेटल सेक्टर में विजेता घोषित किया गया। यह आयोजन 4 से 6 सितंबर 2017 तक नई दिल्ली में किया गया। इंडस्ट्रीयल सेफ्टी विद फोकस ऑन मैन्युफैक्चरिंग एक्सिलेंस’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेफ्टी कन्वेन्शन-2017 में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं दिल्ली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह से हिंडाल्को, रेणुकूट के जेएस तिवारी को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र दिया। इस उपलब्धि पर हिंडाल्को, रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ, एसएन जाजू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने समस्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए संस्थान में सुरक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए और सतत कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें