फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर सात महिलाओं कटी चोटी, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान एक किशोरी सहित आठ महिलाओं की चोटी कट गई। सभी को अचेतावस्था मेें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां घंटे भर उपचार होने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। महिलाओं का कहना है चोटी कटने के दौरान उन लोगों को कंपकंपी महसूस हो गई। और बाल कटा देख सभी बेहोश हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव में रेनू (35) भोजन पका रही थी अचानक उसकी चोटी कटकर गिर पड़ी और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। ओरगाई गांव में सोते वक्त लक्ष्मीना (18) का बाल कटकर गिर पड़ा। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया।
केकराही: सोते वक्त पिपरा गांव में राजकुमारी (35) और खैराही गांव में सोना (16) की चोटी कट गई। राजकुमारी का पीएचसी मधुपुर और सोना का जिला अस्पताल में उपचार हुआ।
विज्ञापन

चोपन: थाना क्षेत्र के गुदूर चकारी गांव में देर रात सोते वक्त समुद्रा (40) की चोटी कट गई। सीएचसी चोपन में समुद्रा का उपचार चल रहा।
वैनी/खलियारी: आमडीह गांव में पुष्पा (34) और सरईगाढ़ गांव में सीता (28) की चोटी कट गई। सीएचसी वैनी में दोनों का उपचार हुआ। बताते चले कि जिले में पिछले तीन दिनों में करीब 17 चोटी कटने की घटना से दहशत में हैं।
उधर वैन में तेलारी सेमरिया निवासी सुधा पुत्री सुनील विश्वकर्मा (15) की चोटी कट गई। शाम को सुधा घर में थी और घर वाले दरवाज पर थे तभी सुधा की चीख सुनकर सुनकर सभी भीतर भागे। देखा तो वह बेहोश थी। उसकी मुट्ठी में कटी हुई उसकी चोटी थी। घर वाले उसे वैनी सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें