फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सहायता केंद्र पर पूर्व विधायक का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में बने पुलिस सहायता केंद्र पर एक पूर्व विधायक ने कब्जा किया हुआ है। पूर्व विधायक ने केंद्र में पुलिस के लगे ताला को तोड़ कर अपना ताला बंद कर दिया है। कस्बा चौकी इंचार्ज ने सीओ को प्रकरण से अवगत कराया। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने चौकी इंचार्ज को विधायक का लगाया हुआ ताला तोड़ने और विरोध करने पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में विकास नगर में कचहरी परिसर से सटे पुलिस सहायता केंद्र भवन का निर्माण कराया गया था। ताकि कचहरी के समीप 24 घंटे पुलिस तैनात रह सकें। हालांकि अभी तक पुलिस की ड्यूटी वहां नहीं लगती है। इस नाते पुलिस ने सहायता केंद्र में ताला बंद कर रखा था। कुछ दिनों पूर्व किसी ने सहायता केंद्र में लगा ताला तोड़ कर उसमें कुछ डिब्बे रख कर खुद का ताला लगा दिया। सीटी क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने सूचना दिया है कि पूर्व एक विधायक ने सहायता केंद्र में अपना ताला बंद कर लिया है। चौकी इंचार्ज को ताला तोड़ कर अपना ताला लगाने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें