फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ओबरा(सोनभद्र)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 18 में बीती रात एक कपड़ा के गोदाम में शार्ट-सर्किट से आग लग गयी। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

घोरावल निवासी प्रदीप कुमार दो वर्ष पूर्व ओबरा नगर के सेक्टर आठ के पास बिल्ली क्षेत्र में स्थित एक आवास को किराये परलेकर कपड़े का गोदाम बनाये थे। यहीं से कपड़ा सिलकर थोक में दूकानों पर सप्लाई किया करते है। सोमवार रात लगभग 11 बजे के करीब जब वे अपनी पत्नी को चोपन रेलवे स्टेशन छोड़कर आ रहे थे तभी उन्हें किसी ने सूचना दी कि आपके कपड़े के गोदाम में आग लग गई है। आसपास के लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखे ज्यादातर सामान जल चूके थे। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष अंजनी मिश्रा और उनके हमराहियों ने भी आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने के करीब पौने एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। पीड़ित प्रदीप केे अनुसार आग से आठ लाख का कपड़ा, दो लाख की दो मशीन एवं दो लाख के फर्नीचर एवं अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें