फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने चार के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ एसपी सिंह की तहरीर पर गुरुवार के चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने में केस दर्ज किया है। ट्रकों को पकड़ा था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहां से लौटते वक्त रास्ते में मारकुंडी घाटी में लक्ष्मीनारायण सिंह, विवेक पांडेय, प्रमोद गुप्ता, आशीष चौबे आदि ने उनके वाहन को रोक लिया। ओवरलोड वाहनों को छुड़ाने के लिए दबाव डालने लगे। मना करने पर उन लोगों ने फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी। एआरटीओ का कहना है कि साजिश के तहत चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिलाओं को उनके खिलाफ तहरीर दिलवाया गया है। इसके अलावा शोषण मीडिया पर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में दो दिन पूर्व एआरटीओ अवधेश कुमार रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें