फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष मतदान के लिए दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रैली निकाल मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की। इस दौरान ग्रामीणों को बिना किसी के दबाव मेें मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जीवन ज्योति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में ग्राम महुली, नारी शक्ति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में ग्राम बीडर, नारीविकास प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में ग्राम मुड़ीसेमर में मतदाता जागरूकता अभियान चला। रैली का नेतृत्व कर रही संघ की प्रतिनिधि ने कहा कि मतदाता को लोकतंत्र की रक्षा, क्षेत्र के विकास और संविधान-प्रदत्त अधिकारों के लिए मतदान के दिन मतदान अवश्य करने जाना चाहिए। सर्वाधिक मतदान दुद्धी से होगा, ये हम लोगों के तरफ से होनी चाहिए। इसका श्रेय समूह से जुड़ी आधी आबादी को जाएगी। बीडर में ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने 18 वर्ष या अधिक उम्र के सभी लोगों को निर्वाचन सूची में नाम जुड़वाने की बात कही। सीताराम कुमार, उपेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, पुष्पा देवी, सोनी देवी, रेशमा खातून, समीना खातून, यशोदा देवी, शकुन्तला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें