फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
सिंगरौली (सोनभद्र)। नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरुहा गांव में शनिवार की प्रात: एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही घंटे में हत्या करने वाली उसकी प्रेमिका को अमीलिया माड़ा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

भरूहा गांव निवासी 35 वर्षीय आत्माराम शुक्रवार की रात्रि अपने आवास में सोया था सुबह जब वह काफी देर बाद भी नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में झांका तो पाया कि आत्माराम चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया। जानकारी के अनुसार आत्माराम ने पहली पत्नी के रहते अपनी प्रेमिका को अपने साथ रखता था। घटना के बाद से प्रेमिका मौके से फरार मिली। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाना शुरू किया तथा प्रेमिका सुनीता को अमीलिया माड़ा से पकड़ लिया। टीआई यूपी सिंह ने बताया की प्रेमिका की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं रक्तरंजित कपड़े जब्त कर लिए गए हैं। ग्रामीणों की मानें तो आत्माराम शादीशुदा था एवं दो बच्चों के पिता होने के बावजूद नई उम्र की लड़की से इश्क फरमाता रहा। प्रेमिका अनीता ने कुछ माह पूर्व ही आत्माराम को बलात्कार के मामले में जेल भेजवाने की तैयारी की थी। इस पर आत्माराम अनीता से समझौते के तहत पति-पत्नी के रूप में रहा करता था। दो पत्नियों का भार झेलते झेलते तंग आत्माराम नशे का शिकार हो गया था, जिससे घर में रोज गाली-गलौज व कलह होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें