फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भीगे चावल का फोटो लेने पर मुंशी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में स्थित भारतीय खाद्य निगम गोदाम परिसर में मंगलवार को बारिश से भीगे चावल का फोटो ले रहे एक राइस मिल के मुंशी को कर्मियों ने पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर कई मिल मालिक पहंचे तो पिटाई करने वाले नहीं मिले। मिल मालिक अरविंद ने पिटाई करने वाले दो कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेहुड़ी में अरविंद मेसर्स बोलबम इंडस्ट्रीज है। अरविंद के मुताबिक सोमवार को ट्रक में चावल भरकर भारतीय खाद्य निगम गोदाम उरमौरा गया था। रात मेें बारिश होने पर कुछ चावल भीग गया। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका मुंशी आशुतोष गोदाम पी पहुंच कर बारिश से भीगे चावल का फोटो उन्हें भेजने के लिए खींचने लगा। उनका आरोप है कि दो कर्मियों ने उनके मुंशी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां से चले गए। अस्पताल में मुंशी का उपचार कराया गया। उधर शाम करीब छह बजे सोनभद्र राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी की अगुवाई में मिल मालिकों ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल को मामले से अवगत कराया। अरविंद ने पिटाई करने वाले कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में मिल मालिक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें