फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी जिला नहीं बना तो तेज होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। संयुक्त बार एसोसिएशन, दुद्धी को जिला बनाओं संघर्ष समिति ने शनिवार को कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाएं जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि सरकार को चाहिए की जनभावनाओं की मांग को देखते हुए सरकार को जिला घोषित किया जाना चाहिए। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि जिला बनाएं जाने की मांग को लेकर कहा कि अगर सरकार दुद्धी को जिला बनाएं जाने का दर्जा शीघ्र अमल में नहीं लाया गया तो संघर्ष समिति, आम जनता के सहयोग से आंदोलन को तीव्र करेगी। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष व जिला बनाओं संघर्ष समिति के प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कहा कि अगर सरकार दुद्धी को जिले की घोषणा कर देती है तो अति पिछड़े और विकास से अछूता दुद्धी तहसील का विकास हो जाता। आज भी यहां जन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं हो सका हैं। इस मौके पर नंदलाल, प्रेमचंद्र यादव, राहुल, रामजी पांडेय, वरुणोदय जौहरी, रामपाल चौहरी, राम नरेश अग्रहरी, सन्नो बानो, कृष्णदेव, नीरज उपाध्याय , उमेश कुमा , आई जेड खान, आशीष कुमार गुप्ता, विष्णुकांत तिवारी, मनोज मिश्रा, छोटे लाल , अजय, अजय मिश्रा, हरनाम सिंह, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें