अनपरा। आज पूरे विश्व में जल का संकट व्याप्त है। दुनिया औद्योगिकीकरण की राहत पर चल रही है किन्तु स्वच्छ एवं रोग रहित जल मिल पाना दिन प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है।
अणुव्रत महासमिति द्वारा शुक्रवार को अनपरा में आयोजित विश्व जल दिवस कार्यक्रम में उक्त बाते महासमिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सी जैन ने व्यक्त करते हुए कहा कि पानी हमारे जीवन की बुनियादी जरूरत है। इसका मूल्य वह लोग अच्छी तरह से जानते है जिन्हें पानी प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। धरती पर पीने के पानी की उपलब्धता और उससे जुड़े आकड़ों को देखे तो समझ आता है कि पानी की बूंद-बूंद बचना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। इस दौरान अणुव्रत महासमिति के सदस्यों ने जल संरक्षण का शपथ लिया। इस अवसर पर अनिल जैन, निर्मल जैन, अभिषेक, अंकित, सुधा जैन, मंजू जैन, रामजी लाल शर्मा, मनीष गोयल आदि मौजूद थे। इसी क्रम में एनटीपीसी विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में विश्व जल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने एनटीपीसी जल नीति 2017 का अनुपालन करते हुए जल संरक्षण के लिए शपथ ली। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी, महाप्रबंधक सुनील कुमार, एम के जैन आदि मौजूद रहें।