सोनभद्र। वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी पर शनिवार को जिले भर में विजय जुलूस निकाले गए। आतिशबाजी की गई और मिठाइयां वितरित की गईं। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की गई।
देश बचाओ आंदोलन के संयोजक राजकुमार सोनी के अगुवाई में पटाखेबाजी की गई। अभिनंदन की वापसी का स्वागत किया गया। सोनी ने पाकिस्तान सीमा पर दीवार बनाने की मांग की। बढ़ौली चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। यहां मुस्लिम समाज के विंध्याचल मंडल प्रभारी मो. असलम राइन समेत अन्य मौजूद रहे। दुद्धी: शाम करीब छह बजे जय बजरंग अखाड़ा समिति, रामलीला कमेटी, व्यापार मंडल प्रबुद्ध वर्ग, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर से विजय जुलूस निकाला। जमकर पटाखे जलाये। पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की गई। जुलूस संकट मोचन मंदिर से निकला जो कई जगहों से होकर पुन: मंदिर में आकर सभा में तबदील हो गया। इस दौरान दिनेश अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, रविंद्र जायसवाल, दिनेश आढ़ती, कन्हैया अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे। घोरावल: विंग कमांडर अभिनन्दन के वतन वापसी पर शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पटाखे बजाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। यहां दिवाकर त्रिपाठी, कैलाश सिंह, रामानंद पांडे, अशोक कुमार गुप्ता, रामआसरे पटेल, बब्बू, शुभम गुप्ता, राजेश कुमार, कोमल, प्रिंस मौजूद रहे।