फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा के लिए सीएमओ सहित चार चिकित्सक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/म्योरपुर। जिले में परिवार नियोजन एवं शिशु मातृत्व कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिले के चार चिकित्सकों को शनिवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। इनमें सीएमओ डॉ एसपी सिंह , बनवासी सेवा आश्रम आरोग्य केंद्र की चिकित्सिका डॉ विभा, सीएचसी म्योरपुर के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन, बभनी के अधीक्षक डॉ गिरधारी लाल के नाम शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और अपर स्वास्थ्य निदेशक नीना गुप्ता ने प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान में अपनी नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। डॉ. विभा बहन प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रत्येक महिने के नौ तारीख को सीएचसी म्योरपुर पर 3344 महिलाओं को नि:शुल्क सेवाएं दी। इसके अलावा डॉ. लाल को महिला नसबंदी और डॉ रंजन को पुरुष नसबंदी में लक्ष्य पूरा करने पर सम्मान मिला। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के सात निजी चिकित्सको में से एक विभा बहन है जिन्हें यह सम्मान मिला। आश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवनाथ भाई, विमल सिंह, केवला भाई ,भोला मुल्की आदि ने कहा कि सम्मान हम सभी को गौरवान्वित कर रहा है। देवनाथ भाई ने बताया कि यह संमान सभी आश्रम परिवार के सदस्यों, आश्रम मित्रों, आश्रम सहयोगियों व आश्रम शुभचिंतको को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें