फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं का नाम दर्ज करने को चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोकसभा मतदाता सूची से छूटे लोगों को शामिल करने के लिए दो दिन तक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। ऐसे मतदाता जिनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है और वह एक जनवरी 2019 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुका है, वह 23 और 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने नजदीकी बूथ पर जाकर नाम दर्ज करवा ले। सभी बूथों पर इस दौरान बीएलओ और उनकी टीम मौजूद बनी रहेगी।
विज्ञापन

नाम शामिल कराने के लिए एक फोटो, उम्र का प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की प्रति के साथ फार्म छह भर कर जमा करना होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से बूथ पर जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। बताया गया कि अगर बूथ पर कोई बीएलओ नहीं मिलता है या कोई समस्या आती है तो उप जिलाधिकारी सदर के फोन नंबर 9454416845, उपजिलाधिकारी दुद्धी के फोन नंबर 9454416846 और उप जिला अधिकारी घोरावल के फोन नंबर 9454416847 और एआरओ ओबरा 9415166798 पर संपर्क साधकर समस्या का निदान कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें