अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता वाली पांचवीं इकाई बुधवार की सुबह ब्वायलर परीक्षण के लिए बंद कर दी गई। परियोजना प्रबंधन के अनुसार पांचवीं इकाई को ब्वायलर परीक्षण के लिए बुधवार की सुबह 10.24 बजे बंद कर दिया गया है। परीक्षण एवं निरीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम तक उसे उत्पादनरत कर लिया जाएगा। उधर, बंद पड़ी पांच सौ मेगावाट की छठवीं इकाई को बुधवार की भोर में चार बजे के करीब उत्पादनरत कर लिया गया है। देर शाम तक परियोजना की 210 मेेगावाट वाली पहली, दूसरी, तीसरी, पांच सौ मेगावाट की चौथी और छठवीं इकाई से 3782 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी।