फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐ मेरे वतन के लोगो की गीत पर नागरिकों की आंखे हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। जरहां स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय, प्रभावती सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, आरएएस एस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरिराम चेरो एवं विशिष्ट अतिथि केदारनाथ यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. ओपी सिंह व संस्थापक रामअवध सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा बैच लगा अलंकृत किया। कार्यक्रम के शुरुआत में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे, पाकिस्तान के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। काला काला करे रे गुजरी ट्रैक गीत जैसी करनी वैसी भरनी, लोक गीत पियब अब बालमश्देवी गीत वाही रे चुनरिया, राधा तेरी चुनरी पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बभनी न्याय पंचायत प्रभारी संदीप कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत ऐ मेरे वतन के लोगों से सभी की आंखें नम हो गईं। तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा पंडाल गूंज उठा। मुख्य अतिथि एवं वशिष्ठ अतिथि ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया। मंच का संचालन तेजबली सिंह ने किया। इस मौके पर दिवाकर चौबे, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, रामसूरत सिंह, शीलामति यादव, आलोक सिंह, अनिल त्रिपाठी, विकास मंगला, रामप्रकाश पांडेय, मोहन मिश्रा, विजय नरायन सिंह, शंभु नाथ गुप्ता, बीपी गुप्ता, रामप्रसाद गौड़, पंकज सिंह, नरायन गुप्ता, संदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें