फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची की टीम ने बलिया को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अंबेडकर स्टेडियम में चल रही सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रांची एवं बलिया के बीच मैच खेला गया। इसमें रांची की टीम ने बलिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को उसका मुकाबला चोपन की टीम से होगा। बलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में दस विकेट खोकर 110 रन बनाए। बलिया के सबसे सफल बल्लेबाज पंकज ने 35 गेंदों का सामना कर एक चौके एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। वहीं, बरमेश्वर ने 39 गेंदों पर 31 रन बनाए। रांची के गेंदबाज प्रत्युष ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट और रवि ने पांच ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रांची की टीम ने 15.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर जरूरी रन बनाकर मैच जीत लिया। रांची के बल्लेबाज कप्तान विनय ने 48 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 76 रन बनाए। विनय का साथ निभाते हुए धर्मेंद्र ने 38 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। बलिया के गेंदबाज दीपक और विशाल ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राजेश जायसवाल को मिला। अंपायरिंग रोशन सिंह व राघवेंद्र पांडेय, कमेंट्री संकटमोचन झा एवं राजू यादव और स्कोरिंग केके पासवान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें