फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दद को बढ़े हाथ तो शराब के धंधे से कर ली तौबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कभी-कभी मजबूरन व्यक्ति को न चाहते हुए भी भरण पोषण के लिए गलत राहत अपनानी पड़ती है। एक ऐसे ही अंधी और असहाय वृद्धा के पास जब मदद के लिए हाथ पहुंचे तो उसने अवैध शराब जैसे गलत धंधे से दूरी बना ली। माध्यम बने दुद्धी इंस्पेक्टर विनोद यादव। मंगलवार को जहां लोग नए साल पर जब लोग जश्र मनाने में जुटे हुए थे। वहीं लोगों से इसकी जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर विनोद यादव मदद के लिए बेसहारा महिला की मदद करने पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने वार्ड एक निवासी दुराली देवी (70) पत्नी स्व. कलिका से अवैध शराब का धंधा करने की वजह पूछी तो उसने बताया कि बेटे-बहू की मौत हो चुकी है। वह खुद दोनों आंख से अंधी है। उसकी तीन सात से बारह वर्ष की तीन पोतियां हैं। ऐसे में उसके पास पालन-पोषण के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा था। इस पर इंस्पेक्टर यादव ने महिला और उसके पोतियों के लिए खान-पान के सामनों की व्यवस्था करने के साथ ही सरकारी सुविधा दिलाने का भी भरोसा दिया, इस पर दुराली की आंखें डबडबा उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें