फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी वर्ग के लोगों का न हो उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग संबंधी बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों के लिए सरकार की चलायी जा रही योजनाओं और उनका लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। डीएम अमित कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्रों को दिया जाए। उत्पीड़न संबंधी कार्रवाई का निस्तारण जल्द कराया जाय। सरकार की उत्पीड़न के मामले में दी जा रही सुविधाओं को हर हाल में दिया जाय। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में न होने दिया जाय। हत्या, मारपीट, दुष्कर्म जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज होने पर शासन से निर्धारित राशि हर हाल में दी जाए। डीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्पीड़न संबंधित मामलों का निस्तारण के लिए एक सप्ताह के अंदर नियमानुसार कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विकास के साथ ही जिले का चतुर्दिक विकास संभव है। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, सीओ सुशील कुमार विश्नोई, समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें