फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती रविवार को मनाई गई। इस मौके पर जिले भर में विभिन्न आयोजन हुए। राबट्र्सगंज के सिंचाई डाक बंगले में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य अतिथि चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब हम किसी देश के अंदर बाजार अनियंत्रित हो जाता है तो श्रम और भूमि का शोषण अपने आप होने लगता है। ऐसी स्थिति में किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाते है। चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह अपने कार्यकाल में किसानों के लिए अनेकों ऐसे काम किए जो वरदान बने हुए है। उन्होंने किसानों के लिए नाबार्ड बैंक की स्थापना की। अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने की। अशोक कन्नौजिया, डॉ. आरके शर्मा, वीरेंद्र दूबे, विजय शंकर यादव, इकबाल अहमद, सीडी सिंह, रामजी गुप्ता, रामभरोसे सिंह, ठाकुर हिरा सिंह, राजेंद्र, कैलाश बिंद, लाल बहादुर खरवार, दीप नारायण पटेल आदि मौजूद रहे। उधर सिंचाई डाक बंगले में भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने चौ.चरण सिंह की प्रतिमा और आसपास सफाई की। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों की सेवा में समर्पित कर दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य, नारसिंह पटेल, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, चंद्रप्रकाश दूबे, गोपाल सिंह, मुन्ना दूबे, कमलेश मिश्रा, चंद्र विजय पटेल, धु्रवकांत द्विवेदी, गौरीशंकर, बुद्धिनारायण धांगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें