फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी आपूर्ति प्रभावित होने से क्षुब्ध लोगों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा परियोजना कॉलोनी के कई सेक्टरों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार को परियोजना प्रशासन का पुतला फूंका। क्लब एक तिराहे पर लोगों ने प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। जलशोधन केंद्र में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले चार पालियों से पानी आपूर्ति प्रभावित है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि बीते चार पालियों से पेयजल आपूर्ति बाधित है लेकिन प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। पानी न मिलने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात यह है कि दैनिक कार्य बड़ी मुश्किलों से पूरे हो पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो मुख्य महाप्रबंधक का घेराव किया जाएगा। वार्ड सात के सभासद मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि हजारों घरों में पानी आपूर्ति बाधित है जिससे हाहाकार मचा हुआ है। इस दौरान धनंजय शाह, सर्वेश सिंह, श्रीकांत गोड़, रोहित, बनारसी प्रसाद, रमाशंकर चौहान, संतोष सिंह, चंदू, सोनू पटेल, हेमंत, मेराज, अंकुर, चंदर, राहुल, ऋषि, अब्दुल, सुनील, शिव, नौशाद, शेखर, किशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें