फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में बुधवार को तीसरे मॉडल ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र का आयोजन किया गया। इसके तहत सुपोषण स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन हुआ। सभी लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर स्वास्थ्य एवम पोषण की सुविधाएं दी गई। सभी बच्चों का आशा ने वजन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने पोषाहार एवं किशोरियों को पोषण की जानकारी दी। इसके साथ ही साथ सभी बच्चों की लंबाई भी मापी गई। एएनएम ने सभी को टीकाकरण की सुविधा दी। इस दौरान पोषक तत्त्वों का प्रदर्शन किया गया। सत्र का निरीक्षण बाल विकास परियोजना अधिकारी म्योरपुर बाबूलाल एवं पिरामल फाउंडेशन (नीति आयोग) के कुशल त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सत्र पर मौजूद सभी आवश्यक वस्तुओं की जांच की गई तथा सभी वीएचएनडी सत्र संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। कार्यक्रम में एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें