फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और पर्यावरण का सीधा संबध, करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला की तरफ से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर कार्य करने वालों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डीएम ने स्वच्छता के मामले में बेहतर कार्य करने वाले प्रधानों, निगरानी समिति सदस्यों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड प्रेरक और सफाईकर्मियों को सम्मानित कर स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति संजग रहने की सलाह दी। पॉलिथीन और थर्माकोल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की शपथ दिलाने के साथ बेहतर कार्य के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कहा कि गांवों में शादी-व्याह, मांगलिक कार्यक्रम, भंडारा आदि में पॉलीथिन और थर्माकोल के ग्लास-प्लेट का प्रयोग होता है, जिससे पर्यावरण और शरीर दोनों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए जरूरी है कि पॉलीथिन और थर्मोकोल के प्रयोग को प्रतिबंधित करते हुए कार्यक्रमों में दोना-पत्तल और कुल्हड़ के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए। डीएम ने इसके लिए शपथ भी दिलाई। कहा कि इससे गांव स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा।150 विद्यालयों में कायाकल्प कार्य पूर्ण होने और पांच सौ विद्यालयों में जारी होने की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालयों में चित्रकारी के भी कार्य में तेजी लाया जाए। पोषण मिशन को लेकर सक्रियता बढ़ाने की हिदायत देते हुए कहा कि प्रधान एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, सीडीपीओ से वार्ता कर जानकारी हासिल करें और प्रति माह होने वाले स्वास्थ्य एवं पोषण बैठक के जरिए बच्चों, माताओं, किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक कराएं।
सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत बताया। बेहतर साफ-सफाई वाले गांवों का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को पूर्ण प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। प्रधानों से कहा कि वह ग्रामीणों को शौचालय से होने वाले फायदे और स्वच्छता के लिए बीमारियों से होने वाले बचाव की जानकारी देते रहे। सेमर और हरथर का उदाहरण देते हुए दूसरे गांवों को भी स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय बनाने की अपील की। कहा कि जिन गांवों में विद्यालय साफ-सुथरे हैं, वह स्वच्छता पुरस्कार के लिए आवेदन करें। साफ-सफाई बेहतर मिली तो उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। डीपीआरओ आरके भारती ने स्वच्छता और पर्यावरण का सीधा संबंध बताते हुए पालिथिन-थर्माकोल से तौबा करने, इसकी जगह दोना-पत्तल, कुल्हड़ के उपयोग की सलाह दी। कहा कि प्रधान और निगरानी समिति सदस्य रणनीति बनाकर इसे सफल बनाएं। इस दौरान गांव में बेहतर साफ-सफाई के लिए ब्लाकवार चयनित 33 ग्राम प्रधान, आठ खंड प्रेरक, सात ग्राम पंचायत सचिव, सात सफाई कर्मियों और आठ एडीओ पंचायत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन डीपीसी अनिल केशरी ने किया। इस मौके पर डीपीसी किरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन-इनको किया गया सम्मानित
प्रधान:
चोपन ब्लाक: पटवध प्रधान पूनम सिंह, गोठानी प्रधान धर्मेंद्र सिंह, कोन प्रधान कला देवी, नेवारी प्रधान सरस्वती देवी, चोपन प्रधान विष्णुकांत।
म्योरपुर ब्लाक: देवरी प्रधान अंजू देवी, किरविल प्रधान बच्चालाल, रेहटा प्रधान लालमती, रणहोर प्रधान अजय प्रकाश, परासी प्रधान मुकेश, रजमिलान प्रधान संगीता, डोडहर प्रधान भागीरथी, बीजपुर प्रधान सुनीता सिंह, लिलाडेवा प्रधान श्याम कार्तिक।
घोरावल ब्लाक: सिरसिया ठकुराई प्रधान कुसुम देवी। राबटर्सगंज ब्लाक: सेमर प्रधान राजाराम, बछौंधा प्रधान जुबैर, देवरी प्रधान नामवर सिंह, अतरवा प्रधान रेखा, केकराही प्रधान आशा, हरथर प्रधान सूबेदार।
चतरा ब्लाक: पकरहट प्रधान धर्मावती, सोढ़ा प्रधान चंपा देवी।
नगवां ब्लाक: चरगड़ा प्रधान मोहम्मद यूसुफ।
दुद्धी ब्लाक: धूमा प्रधान रामप्रसाद, मझौली प्रधान मोतीलाल।
बभनी ब्लाक: बरवे प्रधान राधा देवी, करमघट्टी प्रधान रीता कुमारी, गोहड़ा प्रधान अंबालिका यादव, आसनडीह प्रधान रामलखन, संवरा प्रधान सुमन देवी, चकचपकी प्रधान परवेज अख्तर।
एडीओ पंचायत: नगवां ब्लाक के श्रीकांत दर्वे, घोरावल के रामचंद्र यादव, दुद्धी के लालजी देव पांडेय, चोपन के अजय कुमार सिंह, बभनी के आशुतोष श्रीवास्तव, चतरा के नंदलाल, राबटर्सगंज के रामशिरोमणि पाल।
खंड प्रेरक :
राबटर्सगंज ब्लाक के अतुल मिश्रा, घोरावल के आनंद गुप्ता, चतरा के ज्योति, नगवां के ऋतेष पांडेय, चोपन की वीणा, दुद्धी की संगीता, म्योरपुर के दीनदयाल, बभनी के अमित।
ग्राम पंचायत सचिव:
राबटर्सगंज ब्लाक के नरेश सिंह, चोपन ब्लाक के पंकज मौर्या, दुद्धी के कमलेश भारती, म्योपुर के सुरेंद्र, बभनी के राजेश, चतरा के छोटेलाल यादव, घोरावल के विपिन सिंह।
सफाईकर्मी:
चतरा ब्लाक के पंकज, घोरावल के दिनेश, नगवां के रविंद्र, दुद्धी के रासबिहारी, राबटर्सगंज के लोकमणि, बभनी के रमेश, म्योरपुर के भागवत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें