फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह लग्र में होगी दीपावली निशावेला की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। इस बार दीपावली पर निशावेला (मध्यरात्रि) की पूजा सिंह लग्र (स्थिर लग्र) में होगी। मुहूर्त के हिसाब से इसे सर्वोत्तम बताया जा रहा है। वैसे इस दिन तीन बार दोपहर, शाम और रात में पूजन का मुहूर्त है और तीनों मुहूर्त की राशि स्थिर लग्र की हैं। इस कारण इस बार की बुधवारी अमावस्या को बाजार के लिए काफी शुभ संकेत माना जा रहा है। डा. शिवकुमार शास्त्री बताते हैं कि बुधवार को अमावस्या तिथि पडना सामान्यता बाजार के लिए शुभ माना जाता है। चूंकि इस बार इसके साथ दीपावली का संयोग है, इस कारण इस बार की कार्तिक अमावस्या बाजार के लिए काफी फलदायी मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर में 1.05 से 2.35 तक कुंभ लग्र में, शामत 5.41 बजे से रात 9.38 तक वृष लग्र में और अर्धरात्रि 12.09 से 2.23 बजे तक सिंह लग्र में पूजा का विशेष मुहूर्त है। तीनों लग्र स्थिर हैं इसलिए तीनों मुहूर्त खास हैं। शाम के मुहूर्त में गोधूलि वेला, मध्य रात्रि में निशाकाल मुहूर्त मिलने से यह और खास हो जा रहा है। अमावस्या रात्रि 9.19 तक है लेकिन इसकी पूजा पूरी रात की जा सकेगी। बृहस्पतिवार को चार बजे भोर में दरिद्र निस्तारण की परंपरा निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें